A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :नेशनल चौराहा के पास घर में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा, हमीरपुर। नगर के नेशनल चौराहा के पास स्थित सर्राफा व्यवसायी एवं सभासद वैभव सोनी के मकान में मंगलवार सुबह अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर से ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Related Articles

आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और परिवार व पड़ोसियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आसपास बनी दुकानों तक आग फैलने से भारी नुकसान हो सकता था।

हालांकि आग लगने से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब पांच लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी करणवीर सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Show More
Back to top button