
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय महिला संवर्ग संगोष्ठी का हुआ आयोजन
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
प्रथम सत्र के अध्यक्ष का बीना वर्मा पूर्व उपनिदेशक द्वारा की गई
कामां – आज राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तत्वाधान में संघ राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय महिला संवर्ग संगोष्ठी का हुआ आयोजन
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तत्वाधान में संघ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर महिलाओं के सशक्तिकरण जुड़ाव एवं आपसी भाईचारे , मातृशक्ति की जागृत की प्रेरणा को लेकर स्थानीय निजी विद्यालय में महिला संवर्ग संगोष्ठी का आयोजन किया गया।प्रथम सत्र के अध्यक्ष का बीना वर्मा पूर्व उपनिदेशक द्वारा की गई। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में रिंकू वाला वशिष्ठ जिला संगठन मंत्री के द्वारा रानी अवक्काबाई के संपूर्ण जीवन परिचय पर प्रकाश डाला एवं महिलाओं का वर्तमान परिपेक्ष में योगदान को विस्तार से बताया ।दूसरे सत्र में अध्यक्षता गीता खंडेलवाल द्वारा की गई एवं संघ की संरचना और संगठनात्मक परिचय पर सुशीला यादव के द्वारा बताया गया। तीसरे सत्र कार्यक्रम की अध्यक्षता मधुलता शर्मा द्वारा की गई एवं मुख्य वक्ता के रूप में मीना प्रजापति और प्रीति शर्मा द्वारा खुला सत्र किया गया ,जिसमें बहनों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया एवं रानी अवकाबाई एवं वीरांगनाओं के संबंध प्रश्न पूछने पर बहनों को पारितोषिक प्रदान किए गए सभी आने वाली बहनों के लिए भोजन व्यवस्था की गई साथ ही उपनिदेशक बीना वर्मा द्वारा सभी महिलाओं को आगे बढ़ने , समाज की भूमिका में महिलाओं को योगदान देने हेतु आगे आने को कहा । मंच संचालन का मीना प्रजापति द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में महिला संगोष्ठी के संभलन कर्ता प्रभारी जिला संगठन मंत्री दिगंबर प्रजापति,अनिता कुमारी, मुकेश कुमारी,रेखा रानी ,छाया देवी ,चंचल शर्मा, डिंपल गुप्ता पिंकी गुप्ता सीमा रानी अनीता गुप्ता राजकुमारी जैन ,रितिका ,राधा रानी ,मधु कटरा, मीना प्रजापति, चंचल शर्मा ,पूजा अग्रवाल, बंटी देवी ,अनिता कुमारी ,रिंकी चौहान ,आदि सहित 81 महिला संभागियों ने भाग लिया।

