A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

निर्वाचन के दौरान अप्रैल माह में पड़ने वाले अवकाश के दिनो में कार्यालय खुला रखने के निर्देश कार्यालय बंद मिलने पर संबंधित के विरुद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

संवाददाता विक्रान्त निगम

कटनी। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते ने लोकसभा निर्वाचन 2024 तथा माह अप्रैल 2024 में पड़ने वाले त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए समस्त विभाग प्रमुखों को अवकाश के दिनों में कार्यालय खुला रखने तथा निर्वाचन संबंधी डाक एवं जानकारियां प्राप्त करने के लिए अवकाश के दिनों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया है।

अपर कलेक्टर द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी आदेश में निर्वाचन अवधि के दौरान कार्यालय बंद पाए जाने अथवा अधिकारी, कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित विभाग प्रमुख एवं अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करने का लेख किया गया है।

Show More
Back to top button