
महेश अग्रहरी संवादाता
घोरावल। शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बनाने, पंचायत में प्रेमी के साथ महिला से शादी के निर्णय के बाद प्रेमी के फरार हो जाने, मायके पक्ष द्वारा भी अपनाने से इनकार करने से क्षुब्ध होकर विवाहिता के खुदकुशी मामले में 3 साल बाद नया मोड़ आ गया है। पति की तरफ से दिए गए प्रार्थना पत्र और उस पर कोर्ट की ओर से दिए गए आदेश के क्रम में, घोरावल पुलिस ने प्रेमी अखिलेश के खिलाफ खुदकुशी के लिए उत्प्रेणण के आरोप में एफआईआर दर्ज कर, प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी ।
विवाहिता का पड़ोस के युवक से बन गया था नाजायज संबंध
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरूआँव गांव निवासी रजनीश पुत्र प्रकाश ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि मिर्जापुर जिले में वर्ष 2016 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी विदा होकर उसके घर आ गई। विवाह के कुछ साल बाद वह रामनगर, वाराणसी स्थित गिट्टी बालू मंडी में मजदूरी करने चला गया। पिता घोरावल में होमगार्ड की नौकरी करते थे। भाई संदीप बाहर रह कर पढ़ाई करता था। घर पर उसकी पत्नी और उसकी मां रह रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के यहां उनका रिश्तेदार अखिलेश कुमार पुत्र रमेश निवासी मोहम्मदपुर, पोस्ट लाठी, थाना सैयदराजा, जिला चंदौली बचपन से ही रह कर पढाई करता था। घर पर अकेली रहने के कारण उसकी पत्नी का संबंध पड़ोस में रहने वाले अखिलेश से हो गया।
आपत्ति जनक अवस्था में पकड़े जाने पर पंचायत में प्रेमी के साथ रहने की हुआ था फैसला । पुनः
चार अक्टूबर 2020 को दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया गया। इसके बाद परिवार वालों और नात रिश्तेदारों के समक्ष पंचायत हुई। रजनीश का कहना है कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी अखिलेश कुमार के साथ विवाह कर उसी के साथ रहने पर रजामंदी जताई। इस पर वहां मौजूद सभी लोगों ने एकमत से निर्णय लिया था कि अखिलेश एक माह के अंदर उसकी पत्नी से विवाह कर अपने घर ले जाएगा। मायके वाले उसे अपने साथ ले जाने को तैयार नहीं हुए। इस पर तय हुआ कि एक माह तक वह अपने पति के घर ही रहेगी।
प्रार्थना पत्र में कहा गया कि एक माह की अवधि व्यतीत होने पर तीन नवंबर 2020 को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से ले जाने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया और उसी दिन वह अपनी ननिहाल से फरार भी हो गया। इस पर विवाहिता ने अपने मायके वालों से बात की तो उन्होंने भी साथ ले जाने से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने पांच नवंबर 2020 ई0 को घर में अकेली रहने के दौरान खुदकुशी कर ली।
जिस कारण पति को जेल जाना पड़ा जमानत पर छूटने के बाद केस दर्ज कराया बताते चले कि
खुदकुशी के बाद मायके वालों ने विवाहिता के पति पर भी उसे हत्या के लिए उत्प्रेरित करने का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। जमानत पर छूटकर आने के बाद, पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई। पंचायत के दौरान मौजूद रहे लोगों का शपथ पत्र भी दिया। कोई राहत नहीं मिल पाई जिसपे उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने प्रथमदष्टयाँ संज्ञेय मामला पाते हुए घोरावल पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके क्रम में आरोपी तथा कथित प्रेमी अखिलेश के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
