A2Z सभी खबर सभी जिले की

रूद्रपुर ट्रेन में युवती की तबीयत बिगड़ी,मौत

काठगोदाम से हरिद्वार जा रही ट्रेन में सहेली के साथ यात्रा कर रही एक युवती की तबीयत अचानक तेजी से बिगड़ गई। ट्रेन के यहां रेलवे स्टेशन पर रूकने पर युवती को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन भी यहां आ गए और उनमें कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर घटना की विस्तार से जानकारी ली। बताया जाता है कि हल्द्वानी निवासी 17 वर्षीय विनीता राजपूत पुत्री श्याम लाल सोमवार प्रातः अपनी सहेली प्रियंका के साथ काठगोदाम रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। बताया जाता है कि ट्रेन जब लालकुआं के पास पहुंची तो विनीता की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आया तो साथ के यात्रियों ने 112 पर मामले से अवगत कराया। ट्रेन जब रूद्रपुर रेलवे स्टेशन पर रूकी तो विनीता को गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मामले की जानकारी मिलते ही विनीता के परिजन भी जिला चिकित्सालय आ गए जहां विनीता का शव देखकर उनमें कोहराम मच गया।

Show More
Back to top button