
फर्जी पत्रकारों पर कसने जा रहा शिकंजा: कौशाम्बी डीएम और एसपी को न्यू प्रेस क्लब अध्यक्ष विमलेश शुक्ला ने सौंपा ज्ञापन
संवाददाता: प्रभाकर मिश्र
कौशाम्बी | कौशाम्बी जिले में फर्जी पत्रकारों की बढ़ती संख्या और उनकी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर न्यू प्रेस क्लब कौशाम्बी के अध्यक्ष विमलेश शुक्ला ने सोमवार को जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने जिले में सक्रिय उन तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जो न तो किसी मान्यता प्राप्त मीडिया संस्थान से जुड़े हैं और न ही पत्रकारिता के नैतिक मापदंडों का पालन करते हैं।
विमलेश शुक्ला ने कहा ऐसे फर्जी पत्रकार प्रशासन और आम जनता के बीच भ्रम फैलाने, दबाव बनाकर वसूली करने और पत्रकारिता को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। इससे असली और ईमानदार पत्रकारों की छवि धूमिल हो रही है।
👉 ज्ञापन में ये प्रमुख मांगें रखी गईं:
– जिले में पत्रकारों की सत्यापन प्रक्रिया शुरू की जाए।
– फर्जी पहचान पत्र और प्रेस लिखे वाहनों की जांच की जाए।
– जो पत्रकार पंजीकृत मीडिया संस्थानों से न जुड़े हों, उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए।
फर्जी पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।डीएम और एसपी ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पत्रकारों की सूची तैयार कर उनकी जांच शुरू की जाएगी।
न्यू प्रेस क्लब की इस पहल की जिले भर के पत्रकारों ने सराहना की है और प्रशासन से मांग की है कि पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए फर्जी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
