

गौर बस्ती – आधी रात को चार माह की बेटी के लिए दूध गर्म करने जा रही मां अचानक अचेत होकर गिर गई। स्वजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंच जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेनुईचेत सिंह ग्राम पंचायत के निगवापुर गांव निवासी 33 वर्षीय आशमां पांडेय पत्नी अवधेश पांडेय की चार माह की बेटी है। शनिवार की आधी रात के बाद बेटी को भूख लगी तो वह दूध गर्म करने के लिए दूसरे कमरे में जा रही थी। इसी दौरान अचानक हार्ड अटैक होने से वह अचेत हो गई।
घर वालों ने तत्काल वाहन से उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंचाया, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। पति अवधेश पांडेय बिहार में कृषि विभाग के अधिकारी के पद पर तैनात है। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार बदहवास है।
गांव में मातम पसरा हुआ है। चार माह की बेटी के सिर से मां का साया उठने से हर किसी की आंख नम हो गई। मौसम में हो रहे बदलाव से भी लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानी हो रही है। इससे में अचानक तामपान में बदलाव होने से भी कई लोगों में हार्ड अटैक का खतरा बढ़ा है ।