
मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने किया महादेव स्वीट हाउस का भव्य उद्घाटन
संवाददाता:प्रभाकर मिश्र
कौशाम्बी टेवा क्षेत्र स्थित महेवा रोड पर सोमवार को नवनिर्मित महादेव स्वीट हाउस का भव्य उद्घाटन मऊ मानिकपुर (चित्रकूट) के लोकप्रिय विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने किया। जैसे ही उनके आगमन की सूचना क्षेत्र में फैली, जजौली गेट पर भारी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूल-मालाओं से विधायक का शानदार स्वागत किया गया।
दुकान के आयोजक यश कुमार और सतीश केसरवानी ने मुख्य अतिथि को आमंत्रित किया था। विधायक द्विवेदी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटते हुए स्वीट हाउस का शुभारंभ किया और इस नए व्यवसाय के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर क्षेत्र के कई सम्मानित लोग भी मौजूद रहे। स्वागत में मोहित तिवारी, रोहित तिवारी, पवन पांडे, पवन तिवारी, महेंद्र मिश्रा, गुड्डू भीम पाल, सीताराम, आलोक तिवारी, विनय तिवारी, गोपाल पाल, दीपक पटेल, विनय पांडे और गोलू रविदास समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला। स्थानीय जनता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान रोजगार और स्वाद दोनों का नया द्वार खोलते हैं।
महादेव स्वीट हाउस अब क्षेत्रवासियों के लिए शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयों का नया केंद्र बनेगा।
