मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।राजेश कुमार पूंछ पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल डेगवार-एम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पूंछ एवं ऐतिहासिक पूंछ किले का शैक्षिक भ्रमण आयोजित पूंछ, विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदबेचू वीर बाबा की चैारी छूने से मिलती है भूत प्रेत बाधा से मुक्ति 18 से 20 नवंबर तक लगेगा मेलाआंवला तहसील के ग्राम ढकपुरा में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर जी राज यादव द्वारा फीता काटकर हुआ श्री रामलीला का शुभारंभ, उमड़ी हजारों की भीड़आंवला में पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।हमीरपुर :फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर बनी सहमतिहमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदितबोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।राजेश कुमार पूंछ पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल डेगवार-एम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पूंछ एवं ऐतिहासिक पूंछ किले का शैक्षिक भ्रमण आयोजित पूंछ, विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षा प्रदबेचू वीर बाबा की चैारी छूने से मिलती है भूत प्रेत बाधा से मुक्ति 18 से 20 नवंबर तक लगेगा मेलाआंवला तहसील के ग्राम ढकपुरा में समाजवादी पार्टी के डॉक्टर जी राज यादव द्वारा फीता काटकर हुआ श्री रामलीला का शुभारंभ, उमड़ी हजारों की भीड़आंवला में पिटाई के वायरल वीडियो मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।हमीरपुर :फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, सीएमओ के आश्वासन पर बनी सहमतिहमीरपुर :मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरांत जनपद में अब 991 मतदेय स्थल अनुमोदित
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

प्रशासन के लगातार गश्त के बावजूद कम नहीं हो रही हैं चोरियां

प्रशासन के लगातार गश्त के बावजूद कम नहीं हो रही हैं चोरियां
WhatsApp Facebook

रामगंज में लाखों की सनसनीखेज चोरी, बेटे की शादी के लिए रखे जेवर व ढाई लाख नकद पार

 

घर के सभी लोग सोते रहे, चोर चाबियों से अलमारी-बक्से खोल ले गए नकदी व जेवर; रेजगारी तक नहीं छोड़ी

 

कालपी (जालौन)। नगर के मोहल्ला रामगंज में रविवार देर रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, बेटे की शादी के लिए बनवाकर रखे गए लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा एक मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।

 

मोहल्ला रामगंज निवासी सरमान सिंह पुत्र स्वर्गीय निरंजन सिंह, जो मूल रूप से ग्राम बैरई के निवासी हैं, वर्तमान में कालपी स्थित अपने आवास में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात लगभग 11:15 बजे तक वह जाग रहे थे, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात करीब 12:55 बजे उनकी पत्नी ममता देवी की आंख खुली तो उन्होंने घर के दरवाजे खुले देखे। इस पर उन्होंने सरमान सिंह को जगाया, जिसके बाद घर में चोरी होने का पता चला।

 

गृहस्वामी के अनुसार घटना के समय उनका पुत्र अनुराग सिंह और भांजा मुनेश सिंह छत पर बने कमरे में सो रहे थे, जबकि पुत्री मानसी देवी नीचे एक कमरे में सो रही थी। सरमान सिंह अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे। उनकी आशंका है कि चोर घर की बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया।

 

पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर के दो कमरों को पूरी तरह खंगाल दिया। अलमारी और बक्सों को चाबियों से खोलकर उनमें रखी ढाई लाख रुपये की नकदी तथा लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। ये जेवर बेटे की आगामी शादी के लिए बनवाकर सुरक्षित रखे गए थे। इसके अलावा पुत्री का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया। इतना ही नहीं, चोर डिब्बों में रखी रेजगारी तक समेट ले गए। गृहस्वामी के अनुसार घर में रखा लगभग पूरा नकद चोरी हो गया, केवल खिड़की में रखे 300 रुपये ही बचे।

 

सरमान सिंह ने बताया कि वह कालपी स्थित एक देसी शराब ठेके की कैंटीन का संचालन करते हैं। घटना की सूचना रात में ही कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ तथा क्षेत्राधिकारी राजेश कमल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

 

गृहस्वामी ने बताया कि वह शीघ्र ही कोतवाली में लिखित तहरीर देंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जिला संवाददाता

गायत्री निषाद की कलम से