

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा। हमीरपुर।23 नवंबर मौदहा कस्बा के हाथी दरवाजा के सुंदरीकरण को लेकर नगरपालिका द्वारा पहल की जा रही है।
पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद ने रविवार को मौके पर पहुँचकर नगर पालिका के अधिकारियों के साथ मिलकर इसका सर्वे किया है। अध्यक्ष ने बताया है कि उनके द्वारा पहले ही सरकार को सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। सरकार का जवाब आ गया है ।पहले A.S.I. (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) इसका निरीक्षण करेगी और यदि A.S.I. से NOC मिल जाती है तो शीघ्र कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कस्बा की पुरानी धरोहर है जोकि सदियों की गवाह है।इसे संजोकर रखना और नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।बहुत जल्द हमारा हाथी दरवाज़ा नया रूप लेकर चमकेगा।