A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:पुलिस झण्डा दिवस पर शहीदों को दी गई श्रृद्धांजलि

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

हमीरपुर। जनपद के पुलिस लाइन सहित सभी थानों और चौकियों में आज “पुलिस झंडा दिवस” सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने पुलिस लाइन में पुलिस ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया गया। एसपी ने कहा कि सभी पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ पालन करें तथा पुलिस ध्वज की सम्मान-गरिमा बनाए रखें।

Related Articles

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस देश का पहला राज्य पुलिस बल है, जिसे उसकी वीरता, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट सेवा के सम्मान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा 23 नवंबर 1952 को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। यह पूरे पुलिस विभाग ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थानों और चौकियों में ध्वज को सलामी दी गई और देश की सेवा में शहीद हुए वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, उपनिरीक्षक, पुलिस बल और अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

 

 

Show More
Back to top button