A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:अवैध स्टैंड और अतिक्रमण के चलते जाम लगना बना मलीकुआ चौराहे की पहचान

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत

मौदहा हमीरपुर। जाम के झाम के लिए मशहूर हो चुके कस्बा मौदहा को जाम से निजात मिलना अब मुश्किल हो गया है। बीते कई वर्षों से लगातार नगर मे जाम की समस्या को लेकर नेताओं, समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा ज्ञापन से लेकर आंदोलन तक किए जा चुके हैं इतना ही नहीं जनप्रतिनिधियों द्वारा जाम से मुक्ति के लिए भरसक प्रयास भी किए किंतु सब फेल साबित हुए। नगर के मुख्य चौराहों में सुमार मलिकुआ चौराहा अक्सर अपनी जाम की समस्या के लिए जाना व पहचान जाता है। यहां अगर एक बार जाम लग जाए तो खुलने का कोई समय निश्चित नहीं होता की कब खुलेगा। इसी जाम में अगर मरीज फंस जाता है तो निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही जाम की तस्वीर आज फिर सामने आई जहां लगभग आधे घंटे तक चारों ओर से जाम लगा रहा। जिससे राहगीरों सहित आमजनता को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा और राहगीर ये कहते हुए नज़र आए की आखिर जाम से राहत कब मिलेंगी। मलिकुआ चौराहा के पास बने अवैध आटो स्टैंड, फुटपाथ पर लगे ठेला, टेंपो व ई-रिक्शा के खड़े होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जो अपना विकराल रूप धारण कर लेती है। जिसे खुलने में काफी समय लग जाता है। इस जाम की समस्या पर भारत उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फरीद उर्फ बबलू ने प्रशासन से मांग की है के जल्द ही उक्त समस्या का समाधान हो अन्यथा भारत व्यापार मंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

 

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!