A2Z सभी खबर सभी जिले कीदेवास

लोकायुक्त टीम ने प्राथमिक विद्यालय में की कार्रवाई

प्रधान प्राचार्य, सहायक शिक्षिका से मांग रहा था रिश्वत, रंगे हाथो पकड़ा प्राचार्य

देवास। शासकीय प्राथमिक विद्यालय संजय नगर में प्रधान अध्यापक को 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इसकी शिकायत विद्यालय की सहायक शिक्षिका पद्मा बाथम ने की थी। शिक्षिका ने बताया की प्रतिमाह 6 हजार रुपये की मांग की जा रही थी शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया की आवेदिका पदमा बाथम, शिक्षिका, शा.प्रा. विद्यालय संजय नगर से विद्यालय के प्राचार्य तिलकराज सेम द्वारा शिक्षिका को झूठी जांच में फंसाने की धमकी दी जाकर 6000/- रु प्रतिमाह रिश्वत की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत शिक्षिका द्वारा दिनांक 4.अप्रैल को पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त उज्जैन को की गई थी। रिश्वत की पुष्टि के लिए शिक्षिका व प्राचार्य की बातचीत की रिकॉर्डिंग कराई गई, जिसमें शिक्षिका के निवेदन पर 5000/- लेने पर सहमत हो गया व वेतन मिलते ही शिक्षिका को रिश्वत लेकर बुलाया, जो प्राचार्य तिलकराज सेम को आज दिनांक को शिक्षिका बाथम से 5000/- रु लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!