A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: ओवरटेकिंग के चलते दो ट्रकों के बीच फसा ऑटो रिक्शा, पांच गंभीर घायल

हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 34 पर बड़ा हादसा हो गया है।ओवरटेकिंग करने के चलते ऑटो रिक्शा दो ट्रकों के बीच फंस गया।जिससे ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए ।जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया ।यह हादसा सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह हुआ है जहाँ पर सिंडरा निवासी कामता,संदीप,कल्लू,भीम,दीपक ऑटो रिक्शा में सवार होकर सुमेरपुर सब्जी बेचने बाजार जा रहे थे लेकिन ओवरटेकिंग के चलते नेशनल हाइवे 34 पर नारायणपुर गांव के पास ऑटो रिक्शा दो ट्रकों बीच बुरी तरह फंस गयी जिससे ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। ऑटो रिक्शा सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!