A2Z सभी खबर सभी जिले की

कामवन शहर मे होगा भव्य दो दिवसीय नवरात्री गरवा नृत्य

 

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

कामवन शहर मे होगा भव्य दो दिवसीय नवरात्री गरवा नृत्य

अरिहंत सोशियल वर्क सोसायटी एवं शिवशक्ति डांस स्टूडियो और इवेंट्स की तरफ से आपके शहर में, पहली बार दिनांक 29 सितंबर से 30 सितंबर के बीच गरबा नाइट और डांडिया बीट- 2025 का आयोजन होने जा रहा है । जिसका समय होगा सांय 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगा।जिसके रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले स्थान पाओ के तहत होंगे जिसका चार्ज सिंगल 150, कपल 250, फैमिली पैक 400 रुपए का होगा। अपना लॉट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर निश्चित शीट पर ही रखा जाएगा। अतः अपना भाग्य आजमाए और अपनी अनुपम प्रस्तुति से बृज में धूम मचाएं।अपने स्वास्थ्य सेहत से जुड़ा, उत्साह व उमंग से भरा यह भारतीय संस्कृति की पहचान वाला अनुपम गरबा व डांडिया की प्रस्तुति आपके शहर कामां में होगी। इसमें हमारी टीम द्वारा प्रथम विजेता ,द्वितीय विजेता तथा तृतीय विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार गरबा क्वीन ,गरबा प्रिंस, सर्वश्रेष्ठ मेकअप और सर्वश्रेष्ठ ड्रेस धारण, कलाकारों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।आयोजन स्थल जैन धर्मशाला, श्री दिगंबर महावीर भवन बल्लुबास रोड कामां जिला डीग में रखा गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!