A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

घर के अंदर बैठा तेंदुआ, बाहर सैकड़ों लोगों का हुजूम, पकडने में वन विभाग कें छूटे पसीने।

पीलीभीत। पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में एक तेंदुआ गांव के पास खेत में आ गया। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने उसे देखा तो दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए तेंदुए को दौड़ाया तो वह गांव में एक ग्रामीण के कमरे में घुस गया। लोगों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

कमरे में तेंदुआ करीब सात घंटे बंद रहा। वन विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे बेहोश कर पकड़ लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम तेंदुए को ले गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा।

Related Articles

न्यूरिया क्षेत्र का गांव अलीगंज महोफ रेंज से लगा हुआ है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे ग्रामीणों ने तेंदुए को खेतों में देखा। इस पर ग्रामीण शोर मचाने लगे। तेंदुए ने दौड़ लगाई और गांव में आ गया। गांव में तेंदुआ प्रेम शंकर के घर के बाहर बाहर बनी पशुशाला में घुस गया। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कमरे को बाहर से बंद कर दिया गया। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।

सूचना पर डिप्टी रेंजर शेर सिंह पुलिस के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को हटाकर घेराबंदी की। अधिकारियों को जब सूचना मिली तो रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव, एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह भी पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर रेस्क्यू शुरू किया। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद दोपहर 1.30 बजे चिकित्सक डॉ. दक्ष गंगवार ने डॉट मारकर उसे बेहोश किया। इसके बाद उसे पिंजरे में कैद किया गया। वन विभाग की टीम तेंदुए को ले गई। 

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!