A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परिणाम आने के उपरांत जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह द्वारा दी गई बधाई

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*अंबेडकर नगर* 20 अप्रैल 2024। उत्तर प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परिणाम आने के उपरांत जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह द्वारा

जनपद अंबेडकर नगर से हाई स्कूल में ममता वर्मा पुत्री श्री लक्ष्मीकांत वर्मा 97.83 प्रतिशत के साथ प्रदेश में चौथा स्थान, हिमांशु उपाध्याय पुत्री श्री विजय कुमार उपाध्याय 97.17% के साथ प्रदेश में आठवां स्थान, सुमन पुत्री श्री मनोज कुमार 97.17 प्रतिशत के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद अंबेडकरनगर से सेजल श्रीवास्तव पुत्री श्री सदानंद श्रीवास्तव 96.80% के साथ प्रदेश में 6वा स्थान, संचिता पुत्री श्री अवधेश कुमार 96.60 प्रतिशत के साथ प्रदेश में सातवां स्थान, अंशिका यादव पुत्री श्री जवाहरलाल 96.60 प्रतिशत के साथ प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्र/छात्राओं को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ,मुख्य विकास अधिकारी , अपर पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा माला पहनकर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रदेश में टॉप टेन प्राप्त करने के लिए बधाई दी गई। उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह से प्रदेश में उच्च स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता/जिले/प्रदेश का नाम रोशन करें। इस दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता,जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, प्रधानाचार्य सुमित्रा देवी, प्रियंका तिवारी तथा संबंधित विद्यालय के अध्यापक, अभिभावक उपस्थित रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!