A2Z सभी खबर सभी जिले की

विश्वकर्मा जयंती पूजन महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न  नया गुजराती लोहार समाज एवं युवा संगठन धार जिला के तत्वावधान में माली समाज गार्डन में श्री विश्वकर्मा पूजन दिवस महोत्सव बड़े ही धूमधाम व भक्ति भाव से मनाया गया।   स्थानीय धार समाज द्वारा सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के उपलक्ष में प्रातः काल विश्वकर्मा जी का पूजन अर्चन कर हवन किया गया 

विश्वकर्मा जयंती पूजन महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न

 

नया गुजराती लोहार समाज एवं युवा संगठन धार जिला के तत्वावधान में माली समाज गार्डन में श्री विश्वकर्मा पूजन दिवस महोत्सव बड़े ही धूमधाम व भक्ति भाव से मनाया गया।

 

Related Articles

 

स्थानीय धार समाज द्वारा सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के उपलक्ष में प्रातः काल विश्वकर्मा जी का पूजन अर्चन कर हवन किया गया

 

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

धार न्यूज । धार में आकर ले रही लोहार समाज की भव्य धर्मशाला के भूमि के लिए सभी ने बढ़ चढ़कर घोषणाएं की और सभी दानदाताओं का मंच से स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया स्वागत भाषण मुन्ना लाल लोहार ने दिया ,इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी चौहान आलोट और श्री विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री परमानंद विश्वकर्मा थे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को संगठित रहने शिक्षित बने और संघर्ष करो के मूलमंत्र पर चलना होगा सामाजिक समरसता एवं कुटुंब प्रबोधन के लिए तथा व्यसन मुक्त समाज को स्थापित करने एवं समाज की रूढ़िवादिता मिटाने के लिए समाज के युवाओं को आगे आना होगा और महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को भी आगे आना होगा उपस्थित अतिथि गणों ने समाज को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर समाज के हर वर्ग को ऊपर उठाने का संकल्प लेना चाहिए। आज मध्य प्रदेश शासन एवं केंद्र शासन की कई सारी योजना है जिनका लाभ समाज जन ले सकते हैं। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार व कर्मयोगी मिशन , एवं विश्वकर्मा योजना की भी चर्चा हुई , और समाज में जागरण का का आह्वान किया गया, रक्तदान शिविर , करियर मार्गदर्शन शिविर , पौधारोपण , तथा युवक युवती परिचय सम्मेलन करने तथा समाज की हर समस्या को आपस में मिलजुलकर हल करने के लिए सामाजिक समरसता समिति बनाने के लिए वरिष्ठों की एक समिति बनाना होगी । धार में समाज की धर्मशाला की भूमि क्रय हेतु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बाबूलाल जी लोहार ने उज्जैन केंद्रीय समिति से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की, इस अवसर पर समाज की धर्मशाला हेतु भूमि दानदाता श्री शंकर लाल जी लोहार एवं पूरे परिवार बहुमान कर सम्मान किया गया भूमि दानदाता श्री बाबूलाल जी लोहार तिरला एवं समाज के वरिष्ठ सुभाष चंद्र जी मिस्त्री, बसंतीलाल जी कानवन को स्मृति चिन्ह देकर एवं सभी दानदाताओं का सावलिया सेठ की तस्वीर देकर सम्मान भी किया गया। सभी अतिथियों समाज को संगठित रहने की बात कही कार्यक्रम के पश्चात स्नेह भोज हुआ इस अवसर पर .संतोष पंवार महेश पंवार, सुनील पंवार, सोमेश्वर लोहार, मंगलेश पवार, कैलाश पवार,पंकज पंवार ,रवि लोहार, आकाश लोहार, अनिल भिडोता, दीपक पंवार,अनुराग पवार , बबलू, मनोहर भक्तांबर, सुनील, कृष्ण पंवार काना, पार्थ, चेतन देवड़ा ,रोहित देवड़ा, राहुल पवार ,दिनेश पवार ,गजराज, राजेश लोहार जयेश उपस्थित थे संचालन युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष भाई मनोहर लोहार , संजय लोहार ने किया अंत में आभार जिला नगर अध्यक्ष राजेंद्र पंवार ने माना यह जानकारी जिला सचिव संजय पंवार ने दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!