A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा मा० मुख्यमंत्री पोर्टल पर दिया नहीं कोई जवाब, नहीं की जा रही कोई जांच।नियत तारीख 21 अप्रैल 2024 ।भारत स्काउट और गाइड जिला हाथरस में सरकारी पद का दुरुपयोग , एक सरकारी वेतन भोगी पा रहा है दो- दो वेतन।

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

हाथरस

 

संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा मा० मुख्यमंत्री पोर्टल पर दिया नहीं कोई जवाब, नहीं की जा रही कोई जांच।नियत तारीख 21 अप्रैल 2024 ।भारत स्काउट और गाइड जिला हाथरस में सरकारी पद का दुरुपयोग , एक सरकारी वेतन भोगी पा रहा है दो- दो वेतन।

 

Related Articles

रविंद्र कुमार शर्मा भारत स्काउट और गाइड जिला हाथरस में 20 जुलाई 2005 से स्थाई जिला संगठन आयुक्त स्काउट नियुक्त था।

रविंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि वर्षों पहले एक षडयंत्र रचकर बगैर कारण बताए सरकारी अध्यापक श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह (श्री मानक चंद इंटर कॉलेज लाड़पुर हाथरस) को उपरोक्त पद पर नियुक्त कर दिया गया। प्रधानाचार्य के अनुसार प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ ने नियुक्ति पत्र व अधिकार पत्र जारी नहीं किए।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार/उप संरक्षक भारत स्काउट और गाइड, महामहिम राज्यपाल महोदया/संरक्षक भारत स्काउट गाइड सहित प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड के उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए। मगर सरकारी अध्यापक (गणित) श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह के होने के कारण जांच नहीं होने दी जा रही है।

माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत संख्या 40014424004237 दिनांक 2 अप्रैल 2024 में दर्ज की गई।

6 अप्रैल 2024 में जिला विद्या निरीक्षक हाथरस को अग्रसारित की गई। मगर 22अप्रैल 2024 में स्थिति को देखने पर यह ज्ञात हुआ कि माध्यमिक शिक्षा विभाग-संयुक्त शिक्षा निदेशक-स्पेशल क्लोज अनुमोदन लंबित किया गया है।

जबकि नियत दिनांक 21 अप्रैल 2024 है। तो क्या जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस ने संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ को भेज दिया है। रविंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि सरकारी सहायक अध्यापक श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह को उपरोक्त पद पर नियुक्त नहीं किया जा सकता। क्योंकि यह पद पूर्ण कालिक है, उस पर मैं स्थाई नियुक्त होने पर भी मुझे कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। जब धीरेंद्र प्रताप सिंह पर नियुक्ति पत्र ,अधिकार पत्र नहीं है तो फिर किसके आदेश से प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड के नाम पर सरकारी रिलीविंग एवं शिविरों का मानदेय भी प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षा निदेशक के अनुसार अध्यापन कार्य के समय कोई भी अन्य कार्य नहीं किया जाएगा। तो फिर धीरेंद्र प्रताप सिंह छात्रों को पढ़ाने के समय में महाविद्यालयों में प्राइवेट एनजीओ भारत स्काउट और गाइड के शिविर किसकी अनुमति से करा रहे हैं। एक सरकारी वेतन भोगी दो -दो वेतन पाता है।

श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह के कार्यकाल की जांच एवं भारत स्काउट और गाइड जिला हाथरस के बैंक खाते की जांच कर न्याय दिलाने में मदद करें।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!