

श्रीकृष्ण बलराम गो आराधन महोत्सव 2025 मे सीएम सपत्नीक हुए शामिल
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां- श्रीरैवासा धाम अग्रपीठाधीश्वर, मलूकपीठाधीश्वर की कथा का सातवें दिन रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सपत्नीक जड़खोर धाम पहुंचे ! राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को जिला डीग के गुहाना स्थित श्री जड़खोर गोधाम में आयोजित श्री कृष्ण बलराम गो आराधन महोत्सव में सपत्नीक शामिल हुए। उन्होंने श्री जड़खोर गोष्ठ बिहारी मंदिर में दर्शन कर कामधेनु गोशाला में गाय की पूजा की तथा गुड़ व हरा चारा खिलाया। इसके पश्चात श्री शर्मा ने अनन्तश्रीविभूषित श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य श्रीअग्रपीठाधीश्वर एवं मलूकपीठाधीश्वर पूज्य स्वामी श्रीराजेन्द्रदास देवाचार्यजी महाराज की भागवत कथा का श्रवण की ओर महाराज जी से आशीर्वाद भी प्राप्त किया । इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म,कामां विधायक नौक्षम चौधरी सहित विभिन्न साधु-संत एवं बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।