A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउमरियामध्यप्रदेश

संपादक दशरथ प्रसाद गौतम

खबर उमरिया

*जिलाअधिवक्ता संघ ने स्थानांतरित जजों को दी विदाई*
जिलाअधिवक्ता संघ उमरिया द्वारा परंपरागत तरीके से स्थानांतरित जजों का आज गरिमामय कार्यक्रम के माध्यम से विदाई दी गई ।
स्थानांतरित जज आर एस कनौजिया, सीजेएम आरपी अहिरवार सचिव लीगलएड श्रीमति संगीता पटेल एसीजेएम धर्मेंद्र खानडदायत न्यायक मजिस्ट्रेट श्रीमति खालिदा तनवीर , श्रीमति अमृता मिश्रा एवं दिव्या विश्वकर्मा के स्थानांतरण विदाई समारोह में जिले एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उमरिया जिला अधिवक्ता संघ का यह विदाई समारोह निश्चित रूप से प्रदेश में अधिवक्ता संघ से भिन्न होकर गरिमामय है।ट्रांसफर जज भी यहां के अधिवक्ता संघ के कार्यों की प्रशंसा करते हैं। इस अवसर पर जज संगीता पटेल ने कहा कि लीगल एंड में अधिवक्ता संघ का सकारात्मक सहयोग रहा।कार्यक्रम में स्थानांतरित समस्त जजों ने अपना उद्बोधन दिया। अधिवक्ता संघ के विदाई समारोह में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, के के सिंह,ओ पी मिश्रा ,जय लाल राय,रिजवान अहमद, चंद्र प्रकाश द्विवेदी वैजयंती माला, राजेंद्र सिंह ने संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि स्थानांतरित जजों का कार्य उमरिया के पृष्ठभूमि एवं यहां के पक्षकारों के हितों में रहा है हम सभी स्थानांतरित जजों के उज्जवल भविष्य के कामना करते हैं।
कार्यक्रम का आभार सह सचिव राम लखन विश्वकर्मा ने किया और कार्यक्रम का सफल संचालन राजाराम हरवानी ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष शिवकरण साहू सचिन कुलदीप नापित सह सचिव राम लखन विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष सुरेश रजक एवं पुस्तकालय प्रभारी राजमणि यादव सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के सदस्य दिनेश पाठक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविशंकर शर्मा,अशोक तिवारी, सुरेश मित्रानी, दिनेश त्रिपाठी, रमाकांत त्रिपाठी,वंदना द्विवेदी,उषा गुप्ता,तेज गिरी गोस्वामी , नरेंद्र गिरी गोस्वामी, वेंकटेश पुरी, आईएस जायसवाल, भारत अग्रवाल, मुनीम पटेल, शेख इजराइल, मनोज तिवारी, दुर्गा गुप्ता, कौशल सिंह, राजकुमार यादव, दिनकर तिवारी,देवानंद स्वामी, अजय गुप्ता, राजा राम सोनी, गोपी यादव,देव बहादुर सिंह, योगेंद्र नारायण सिंह, विवेक तिवारी, राकेश गुप्ता, अशोक तिवारी, रघुनंदन साहू, रघुनंदन, वीरेंद्र, अनिल सिंह, विनय सोनी, धंसा यादव,सुषमा अग्रवाल,राजकुमार सिंह, पंकज भट्ट ,पुष्पेंद्र , नरेंद्र तिवारी, योगेंद्र तिवारी,विजय राय, शाहिद सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!