A2Z सभी खबर सभी जिले की

करूणा और सेवा से मनाया भगवान का जन्म कल्याणक

रिपोर्टर:दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। चरम तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक दिवस चैत्र सुदी तेरस को श्वेतांबर जैन श्रीसंघ मनावर द्वारा धार्मिक आयोजनो के साथ उत्साह से मनाया गया। श्रीसंघ की पुरातन परम्परानुसार जैन पताका के साथ बच्चे ,भगवान महावीर के भक्ति गीतो व जयकारो के साथ नगर की पुरानी गलियों मे अहिंसा का संदेश देते हुए प्रभातफेरी निकाली। भगवान को सुंदर डोल मे विराजमान करवाकर बैंड बाजो के साथ समाज के युवा श्वेत वस्त्रो मे कंधो पर लेकर सभी समाजजनो के साथ जैन मंदिर से मुख्य मार्गो से होकर श्री महावीर हीरा रतन भवन पर धर्मसभा मे परिणीत हुए। समाज की सभी श्राविकाओ ने नवकार महामंत्र का सामुहिक उच्चारण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भगवान के गुणानुवाद मे मोनिल जैन, नित्या जैन, कृशा नाहर, तनिष्क लतिशा नवलखा, मनोहर ओरा, प्रवीण ओरा और श्रीसंघ अध्यक्ष प्रवीण खटोड द्वारा भाव अभिव्यक्त किये गये। भक्ति नृत्य मे प्रस्तुति छोटे बच्चो परम, अर्हम, सुहित, रिद्वीक, फियोना, आराधी द्वारा भगवान की सुन्दर मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गई। भगवान की मंगल आरती आदि चढावो का लाभ लाभार्थी परिवारो ने लिया। जैन संस्कार परीक्षा, समता चैत्र की धार्मिक परीक्षा मे उत्कष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चो व श्राविकाओ को केन्द्रीय कार्यालय द्वारा पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र दिये गये। गंभीर बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाईप-2 से पीडित अनिका शर्मा के लिए श्वेतांबर जैन श्रीसंघ ने सहयोग राशि एकत्रित कर बच्ची की माता सरिता शर्मा को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ भेट की एवं समाज के राजेश पारसमल नवलखा ने भी ग्यारह हजार की राशि बच्ची के ईलाज के लिए दिये।भगवान के जन्म पर उनका करूणा का संदेश बच्ची की सहायता कर सार्थक हुआ। धर्मसभा का संचालन श्रीसंघ के आकेश नवलखा ने किया एवं कार्यक्रम के अंत मे समाज के स्वामीवात्सल्य का आयोजन भी किया गया। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर मे लोकेश प्रकाशचंद काकरेचा परिवार ने भक्ति प्रभावना करने का लाभ लिया। इस अवसर पर समाज के पारसमल काकरेचा, शेषमल खटोड, पुखराज खटोड, समीरमल काकरेचा, सुबाहु फूलेरा, प्रेमचंद नवलखा, कैलाश काश्मीया, संतोष काकरेचा, सचिन भंडारी, सुमित खटोड, रितेश फूलेरा, शेखर खटोड, अमित नाहर, संजय खटोड आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!