A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनगणना 2027 के प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी जागरूकता रथ को दिखाई हरी झण्डी

गणेश पाण्डे डिंडौरी : 18 मई, 2026

जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के उद्देश्य से जनगणना कार्य निर्देशालय मध्यप्रदेश द्वारा एलईडी प्रचार रथ रवाना किया गया है। यह प्रचार रथ मण्डला, बालाघाट होते हुए डिंडौरी जिले पहुंचा, जहां सोमवार को सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने हरी झण्डी दिखाकर इसे रवाना किया।

एलईडी प्रचार रथ जिले के सातों विकासखंडों में भ्रमण कर गांव-गांव पहुंचकर आमजन को जनगणना 2027 के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देगा तथा जनमानस में जनगणना के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास करेगा। प्रचार रथ के माध्यम से प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदर्शित की जाएगी, जिससे नागरिकों को जनगणना प्रक्रिया को समझने और उसमें सहभागिता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार, एसडीओपी सतीश द्विवेदी, थाना प्रभारी दुर्गाप्रसाद नगपुरे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!