रेवारी

कोसली मठ धर्म स्थल भ्रष्टाचार का अड्डा बना: पत्रकार होशियार सिंह ने राजनेताओं की चुप्पी पर उठाए गंभीर सवाल

कोसली (रेवाड़ी)।अखंड भारत न्यूज के रिपोर्टर होशियार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) समेत सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं से एक बेहद भावुक और तीखी अपील की है। उन्होंने कोसली के ऐतिहासिक मठ-मंदिर में चल रहे कथित भ्रष्टाचार को लेकर स्थानीय नेताओं की चुप्पी पर कड़े शब्द बाण चलाए हैं।पत्रकार होशियार सिंह ने कहा, “मुझे यह कहते हुए बहुत अफसोस और शर्म महसूस हो रही है कि एक तरफ जहाँ देश के उच्च स्तरीय राजनेता पूरे भारत वर्ष से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का दावा और प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कोसली गांव और रेवाड़ी क्षेत्र के नेता इस मामले पर पूरी तरह मौन हैं। ऐसा लगता है कि मठ कमेटी के भ्रष्टाचारियों ने हमारे राजनेताओं के मुंह पर कोई कीमती ताला लगा दिया है। उन्होंने आगे बताया कि इस धार्मिक स्थल को बचाने और सच्चाई को सामने लाने के लिए स्थानीय लोगों की धर्म की सच्ची लड़ाई पिछले 14-15 वर्षों से लगातार जारी है। इस विषय में उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश भी शिकायतकर्ताओं के पास मौजूद हैं, जो भ्रष्टाचार की पुष्टि करते हैं। इसके बावजूद कोई भी नेता इस सच्चाई के पक्ष में खड़े होने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहा है।होशियार सिंह ने कोसली और रेवाड़ी क्षेत्र से जुड़े सभी आदरणीय राजनेताओं से सार्वजनिक रूप से अपने विचार व्यक्त करने की मांग की है। उन्होंने पूछा है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है जिसके कारण नेताजी सच्चाई बोलने में असमर्थ हैं? रिपोर्टर ने अंत में कहा कि मेरी बातें कड़वी जरूर हो सकती हैं, लेकिन यह पूरी तरह से सत्य हैं और धर्म स्थल को भ्रष्टाचार से मुक्त कराना बेहद जरूरी है।

Show More
Back to top button