A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

पति से प्रताड़ित महिला ने कराया मुकदमा दर्ज

महिला ने मारपीट का मुकदमा कराया दर्ज

बिवाँर (हमीरपुर)–

थाना क्षेत्र के उमरी गांव की संजू सिंह पत्नी बृजेंद्र सिंह ने थाना में तहरीर देते बताया कि चार साल पहले शादी हुई थी जिसके एक तीन साल का पुत्र है।बताया ससुराल वाले अकारण के आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं।बताया शुक्रवार के दिन वह घर के दरवाजे पर बैठकर लड्डू खा रही थी ,बस दरवाजा में बैठने पर पति ने नाराजगी जाहिर करते हुए अभद्रता का लात घूंसा से मारपीट करनी शुरू कर दी। जेठ सुधीर देवर अर्जुन के मारपीट करते हुए हाथ में डंडा को मार कर चूड़ी तोड़ दी और पति ने पेट में लात के मार दी।पति कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ा ,जैसे-तैसे उसने अपना बचाव किया।महिला के बताया कि वह रियाहसी घर में न रहकर पशुबाड़ा में रहकर गुजारा करती है। बताया पति बृजेंद्र जेठ सुधीर देवर अर्जुन ससुर गिरेंद्र सिंह ने मिलकर उसे घर से बाहर निकाल दिया जिसपर उसने बिवार आकर बड़ी बहन के घर में शरण ली है।अपनी बड़ी बहन के साथ थाना आकर महिला ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Articles

 

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!