A2Z सभी खबर सभी जिले की

सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश

उप विकास आयुक्त को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

जहानाबाद। समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में 40वें जिला सृजन दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और जनभागीदारी आधारित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 40वें जिला सृजन दिवस का आयोजन “पर्यावरण का सम्मान, महिलाओं का सम्मान एवं स्वास्थ्य का सम्मान” थीम पर किया जाएगा। इस थीम के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को जिला सृजन दिवस का वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित करते हुए सभी तैयारियों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आयोजन की प्रत्येक गतिविधि तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाए।

डीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 40वें जिला सृजन दिवस का आयोजन जनभागीदारी के साथ भव्य, गरिमामय और प्रेरणादायी बनाया जाए. बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Show More
Back to top button