मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: कोतवाली पुलिस ने 3 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

 

 

सिंगरौली: कोतवाली पुलिस ने 3 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Related Articles

 

सिंगरौली: अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली वैढ़न पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांजा का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के नेतृत्व में थाना प्रभारी वैढ़न निरीक्षक अशोक सिंह परिहार व पुलिस टीम द्वारा की गई।

गुप्त सूचना पर की गई रेड, डिलीवरी से पहले पकड़े गए आरोपी

पुलिस के अनुसार 19 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से गांजा की डिलीवरी हीरावती अस्पताल के पीछे गनियारी मैदान में करने आने वाले हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार बैस (20 वर्ष) निवासी बहेरीखुर्द थाना माड़ा तथा चन्दन जायसवाल (21 वर्ष) निवासी मकरोहर थाना वैढ़न के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 3 किलो गांजा, हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक MP66 ZF 5737), दो मोबाइल फोन (एक ए.आई. प्लस एवं एक एप्पल टच स्क्रीन) बरामद किए गए हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 197/26 धारा 8/20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। उक्त कार्रवाई में उनि उदयचंद करिहार, उनि विनोद सिंह, सउनि शिवाकांत बागरी, सउनि पप्पू सिंह, सउनि अशोक सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!