A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: आधी रात छापा, अवैध मौरंग खनन पर बड़ी कार्रवाई—10 वाहन सीज, लाखों का राजस्व वसूला जाएगा

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। 20 फरवरी 2026 की रात लगभग 12:10 बजे ग्राम टोला खंगारन में अवैध मौरंग खनन और परिवहन की सूचना पर जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर, राजस्व टीम, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर, पुलिस टीम और खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच में पाया गया कि एक पोकलैंड मशीन (Hyundai 210 मॉडल) द्वारा डंपर वाहन संख्या UP 95 टी/0461 में मौरंग लोड कर अवैध खनन एवं परिवहन किया जा रहा था। टीम को देखते ही पोकलैंड चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। डंपर समेत अन्य वाहनों को पुलिस चौकी की सुपुर्दगी में खड़ा कर दिया गया।

Related Articles

जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन व परिवहन पाए जाने पर 10 वाहनों के खिलाफ खनिज नियमावली के तहत सीज की कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन/परिवहन/ओवरलोडिंग पर निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसके अतिरिक्त 19 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक खनिज विभाग एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान 10 वाहनों को अवैध परिवहन करते पकड़ा। इनमें से 4 वाहनों को कुछेछा चौकी की सुपुर्दगी में दिया गया है, जबकि 6 वाहनों पर ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई। पकड़े गए वाहनों से लगभग 5 लाख रुपये का राजस्व वसूला जाना प्रस्तावित है।

प्रशासन ने कहा कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!