A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :विवाहिता पर ससुरालियों पेट्रोल छिडक लगाई आग

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। शुक्रवार तहसील परिसर के माहौल में उस समय गर्मी आ गई जब एक विवाहिता अधजली हालत में क्षेत्राधिकारी कार्यालय अपनी फरियाद लेकर पहुंच गई मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ने तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने का आदेश दिया है।

बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी आरती पुत्री रमेश चंद्र ने क्षेत्राधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि, उसका विवाह बीते 2023के मई महीने में कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम गंज में हुकुम लाल पुत्र रामनाथ प्रजापति के साथ हुई थी तभी से ससुराल वाले दहेज़ से संतुष्ट नहीं थे और अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे।और चार लाख रुपया की मांग कर रहे थे उसी बात को लेकर तेरह फरवरी को दोपहर में पति हुकुम लाल, ननदोई राजा भय्या,सास इंद्राणी, जेठ माखन चार लाख रुपये की मांग कर मारपीट करने लगे जिस पर उसने असमर्थता जताई तो उक्त लोगों ने उसके ऊपर पैट्रोल छिडक कर आग लगा दी और लगभग सवा तीन लाख रुपे का जेवर छीन कर भगा दिया इतना ही नहीं उक्त लोगों ने धमकी दी है कि यदि कोई कार्यवाही की या चार लाख रुपये नहीं दिए तो इस बार जान से मार देंगा। पीडिता की तहरीर पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने तत्काल प्रभाव से बिंवार थाने को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाही के आदेश दिए हैं।इस सम्बन्ध में बिंवार पुलिस द्वारा मीडिया सेल के माध्यम से अवगत कराया गया कि,पीड़िता द्वारा ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग, मारपीट एवं आग लगाने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिवांर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है, अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!