

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा लीगल कैंप को सफल बनाने के उद्देश्य से पीएलवी (पैरालीगल वॉलंटियर्स) की बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिक से अधिक लोग उठाएं लाभ – डॉ. महेन्द्र कुमार पाण्डेय
सचिव डॉ. पाण्डेय ने कहा कि मेगा लीगल कैंप आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने पीएलवी से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दें, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति कैंप में पहुंचकर इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि कैंप में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं पर मार्गदर्शन, विधिक सलाह और पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
बैठक में उपस्थित सभी पीएलवी को निर्देशित किया गया कि वे व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें और 22 फरवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

