मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गुंडागर्दी का आरोप, वैश्य समाज ने किया प्रदर्शन..

Oplus_131072

 

  • भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गुंडागर्दी का आरोप, वैश्य समाज ने किया प्रदर्शन..

 

सिंगरौली जिले में भाजपा सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर उस वक्त गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर एक व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करने के आरोप सामने आए। पीड़ित को कथित तौर पर बेदम पीटने के बावजूद प्रारंभ में कोई ठोस पुलिस कार्रवाई न होने से आम लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब वैश्य समाज के लोगों ने खुलकर विरोध दर्ज कराया। दबाव के बाद पुलिस द्वारा एफआईआर तो दर्ज की गई, लेकिन आरोप है कि यह कार्य वाही केवल औपचारिकता बनकर रह गई। न तो गंभीर धाराएं जोड़ी गई और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कदम उठाया गया। इसी को लेकर आज वैश्य समाज के प्रतिनिधि और पीड़ित परिवार के सदस्य जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धाराओं में वृद्धि, निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि 5 जनवरी तक न्यायोचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे एसपी कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे। समाज के लोगों ने साफ कहा कि न्याय न मिलने की स्थिति में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

 

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!