
डिण्डौरी नगर के राजूषा हायर सेकेण्डरी इंग्लिष मीडियम स्कूल में दिनाँक 01/04/2026 को विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत उपस्थित मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद नगपुरे नगर निरीक्षक (टी. आई.) डिण्डौरी एवं संस्था प्राचार्य डॉ. राज बहादुर सिंह के द्वारा माता सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुई। वार्षिक परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों तथा अभिभावकों में उत्सुकता होना आम बात है परंतु विद्यालय के स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बेस्ट प्रोजेक्ट तथा हाईएस्ट अटेन्डेंस अवार्ड को लेकर जो उत्सुकता देखी गई अत्यंत सराहनीय रही। परीक्षा परिणाम दिवस समस्त विद्यालय परिवार (प्राचार्य, स्टॉफ तथा विद्यार्थीगण) के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होता।
यह विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के वर्षभर की मेहनत का भी परिणाम दिवस है। वार्षिक परीक्षा के समस्त टॉपर्स को सील्ड तथा सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी क्रमशः कक्षा नर्सरी की लोकेन्द्र उददे ने 93.64ः, कक्षा एल.के.जी. में सात्विक सिंह 98.67ः, कक्षा यू.के.जी. में दित्या उपलब्धियॉ 98.3ः, कक्षा पहली परिधि झारिया 99.35ः, कक्षा दूसरी ज्येष्ट मसराम 91.60ः, कक्षा तीसरी से तंजिला मरियम 93.37ः, कक्षा चौथी से दीपक सिहं उददे 91.64ः, कक्षा पाँचवीं बोर्ड से हर्षित कुमार मरावी 94ः, कक्षा छंटवीं से दीपिका तेकाम 90.5ः, कक्षा सातवीं पूर्वी तिवारी 95.13ः, कक्षा आठवीं समृद्धि सिंह 93.33ः कक्षा नवमीं से विनायक वर्मा 92.38ः तथा कक्षा ग्यारहवीं से प्रिया विश्वकर्मा 72.57ः प्राप्त कर विद्यालय तथा अभिभावकों की प्रतिष्ठा को बढ़ाया। बेस्ट स्टूडेन्ट ऑफ द इयर कक्षा दूसरी के ज्येष्ट मसराम को घोषित किया गया तथा इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ हाउस शक्ति हाउस को ट्रॉफी देकर विजेता घोषित किया गया। विद्यालय परिवार समस्त विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।