A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुर्णा में 15 दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का समापन, 80 विद्यार्थियों को मिला प्रशिक्षण

पांढुर्णा में 15 दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का समापन, 80 विद्यार्थियों को मिला प्रशिक्षण

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में पीएम ऊषा योजना सॉफ्ट कंपोनेंट–3 के अंतर्गत कौशल विधा सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर–2 का आयोजन उद्यमिता विकास केंद्र सैड मैप मध्य प्रदेश भोपाल के तत्वाधान में किया गया। 15 दिवसीय सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दिनांक 26 फरवरी 2026 को शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में प्राचार्या डॉ. शहनाज खान की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Related Articles

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 80 छात्रों ने आत्मरक्षा के गुर सीखे, जिसे श्री प्रवीण वाघमारे ने आयोजित किया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. शहनाज खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शिविर में कई छात्रों ने भाग लिया और अंत में प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह शिविर व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!