A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज श्रीगुरुपूर्णिमा पर्व पर कई राजनेता, कलाकार ,मंत्री शिरकत करेंगे

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां

डीग जिले के कामा में स्थित हरिकृपा आश्रम में होने वाले श्रीगुरुपूर्णिमा पर्व की सांय परम पूज्य श्री महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने व दिव्य प्रवचनों को सुनने के लिए भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा । हज़ारों भक्तों के साथ ही भक्त परिवार में से ही जिला व सत्र न्यायाधीश सुश्री प्रीति नायक परिवार सहित, एडीएम पालावत जी का परिवार, भाजपा व कांग्रेस के अनेक नेता, अनेक संत भी उपस्थित रहे । लगातार भक्तों का ताँता लगा हुआ है । आज 10/07/2025 के कार्यक्रम में राजस्थान के अनेक प्रमुख राजनेता, अनेक अधिकारी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, अनेक सांसद व विधायक भी उपस्थित रहेंगे । सुप्रसिद्ध भजन गायक, अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे । सभी सप्रेम आमंत्रित हैं । अवश्य पहुँचें ।

Related Articles
Show More
Back to top button