A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

चंडीगढ़ में भी तलाश जारी 12 साल के मासूम बच्चे का सिर से धड अलग करने वाले दरिंदे की

12 साल की मासूम बच्चे का धड़ से सिरअलग करने वाले दरिंदे को चंडीगढ़ में भी तलाश जारी

संपादक: अमनदीप सिंह मनी भाटिया मोहली

मुंबई में एक 12 वर्षीय बच्चे का सिर धड़ से अलग कर निर्मम हत्या करने वाले 39 वर्षीय हत्यारोपी की गिरफ्तारी में चंडीगढ़ पुलिस भी अपनी भूमिका निभा रही है। मुंबई पुलिस ने इस हत्यारोपी पर पांच लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है। उसका पोस्टर चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय के बाहर लगाया गया है ताकि कोई भी उसकी जानकारी पुलिस को दे सके। मुंबई के बांबे पोर्ट ट्रस्ट ग्राउंड वडाला के जंगली इलाके में बीते मार्च में बच्चे की सिर कटे क्षत-विक्षत लाश मिली थी। वह बच्चा बीते 28 जनवरी से लापता था। हत्यारोपी बिपुल शिकारी मूलरूप से कोलकाता का रहने वाला है और वहां एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वहां से पैरोल लेकर वह फरार हो गया था। आरोपी हत्यारा मृतक बच्चे के पड़ोस में रहता था जिसकी पहचान सीसीटीवी कैमरे के जरिए हुई थी। वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कोलकाता में भी एक हत्या के मामले में शामिल था और उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। कोरोना काल के दौरान उसे पैरोल मिली थी मगर उसने जेल में सरेंडर नहीं किया था।

बच्चे को टैक्सी में ले गया था
वडाला ट्रक टर्मिनस पुलिस थाने को बीते 29 जनवरी को एक मछली बेचने वाले वडाला ईस्ट स्थित शास्त्री नगर निवासी व्यक्ति के बेटे की गुमशुदगी की जानकारी प्राप्त हुई थी। पिता ने पुलिस को बताया था कि उनके बेटे को बिपुल शिकारी नामक पड़ोसी ने कुछ घरेलु सामान लेने के लिए भेजा था मगर वह वापस नहीं आया। पुलिस ने शुरुआत में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया था कि आरोपी बिपुल शिकारी उर्फ मास्टर किराए पर पड़ोसी बन कर रह रहा था।
चेहरा धोने गया था और फरार हो गया था
बच्चे को दुकान भेजने के बाद आरोपी बच्चे को लेकर कैब में बिठा सेवरी रेलवे क्राॅसिंग पर ले गया था। आधी रात को जब शिकारी घर वापस आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया था और उसकी हल्की पिटाई भी की गई थी। इसके बाद उसे पुलिस थाने ले जाया गया था। पहले उसने बच्चे के अपहरण की बात से इन्कार किया था मगर बाद में कहा था कि बच्चे को उसने किन्नरों को बेच दिया था। आरोपी के मुंह से खून आ रहा था। उसे जब चेहरा धुलाने के लिए भेजा गया तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!