A2Z सभी खबर सभी जिले की

संघ शताब्दी वर्ष पथ संचलन आज

हजारों स्वयं सेवक होगे शामिल : घोष दल की सुमधुर धुन पर स्वयं सेवक कदमताल करते आएंगे नजर



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रति वर्ष निकलने वाला पथ संचलन आज 5 ऑक्टूम्बर रविवार को नगर में विराट स्वरूप में निकलेगा। इस वर्ष यह संचलन संघ के शताब्दी वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में विशेष रूप से भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। संघ की बस्तियों और मोहल्लों से सभी स्वयंसेवक सिंघाना रोड स्थित चैतन्यधाम मैदान पर दोपहर 3 00 बजे एकत्रित होंगे। जहां से स्वयं सेवक कदम ताल होकर नगर के मुख्य मार्गो से निकलेंगे। जगह जगह पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया जाएगा। संचलन को लेकर पूरे नगर में भारी उत्साह पर देखा जा रहा है। गत एक माह से स्वयं सेवक इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। अधिक से अधिक स्वयं सेवक इस संचलन में सहभागिता करेंगे। संचलन के विराट स्वरूप को देखते हुए इस वर्ष संघ के घोष दल के लिए विशेष तैयारी की गई है। वादकों ने अभ्यास किया है। संघ घोष आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होता है। कार्यकर्ता कई दिनों से निरंतर अभ्यासरत हैं। घोष दल में पथक और प्रगत पथक सम्मिलित हैं, जो कई रचनाओं का वादन करेंगे। इनमें मेवाड़, सोनभद्र, श्रीराम वीमीरा भूप, शिवरंजनी, उदय जैसी रचनाएं शामिल हैं। जिनकी मधुर धुन पर स्वयंसेवक कदमताल करते नजर आएंगे। संचलन के विराट स्वरूप को लेकर स्वयंसेवक अत्यधिक उत्साहित हैं और उन्होंने घर-घर जाकर संपर्क किया। उनके आग्रह पर आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक गणवेश खरीदे। इस वर्ष गणवेश को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। संचलन का मंचीय कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे चैतन्य धाम मैदान से प्रारंभ होगा। हजारों स्वयंसेवक अनुशासित पंक्ति में खड़े होकर संचलन प्रारंभ करेंगे।

संचलन चैतन्य धाम से प्रारंभ होकर आजाद मार्ग, दुर्गामाता मंदिर, बंकनाथ चौक, बारिया चौक, बाबा साहब चौक, दनादन चौपाटी, दर्जी मोहल्ला, लोहार पट्टी, अस्पताल के पीछे, सनन चौपाटी, टावर चौराहा, क्रांति चौपाटी, मंगल पांडे चौक, कोर्ट रोड़, अंबेडकर चौराहा, गांधी नगर, मेला मैदान, ग्रिड रोड़, वीआईपी चौराहा, गांधी चौराहे होते हुए पुनः चैतन्य धाम मैदान पहुंचेगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!