मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी जिले के,ग्राम,करी पिपलाज से नीरज पटेल द्वारा एलर्जी दमा अस्थमा की आयुर्वेदिक औषधि का वितरण।हमीरपुर :मंडी सुमेरपुर में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज, सुधार के निर्देशमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकसमाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल के पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी औरैया को दिया पांच सूत्री ज्ञापनबरेली आंवला में धान खरीद और खाद-बीज की कमी पर भाकियू टिकैत की चेतावनी, समस्याएं हल न होने पर अधिकारियों का घेराव और धरने की बात कहीबड़वानी जिले के,ग्राम,करी पिपलाज से नीरज पटेल द्वारा एलर्जी दमा अस्थमा की आयुर्वेदिक औषधि का वितरण।हमीरपुर :मंडी सुमेरपुर में अव्यवस्थाओं पर डीएम नाराज, सुधार के निर्देशमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकमिशन शक्ति के तहत जनपद औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूकसमाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल के पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी औरैया को दिया पांच सूत्री ज्ञापनबरेली आंवला में धान खरीद और खाद-बीज की कमी पर भाकियू टिकैत की चेतावनी, समस्याएं हल न होने पर अधिकारियों का घेराव और धरने की बात कही
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कानून का राज कायम रखना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी

WhatsApp Facebook

कानून का राज कायम रखना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी

जहानाबाद। शहर में चैती पीपर गोलीकांड के विरोध में शुक्रवार को भाकपा (माले) ने प्रतिशोध मार्च निकाला। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। यह मार्च काको मोड़ से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अरवल मोड़ पर समाप्त हुआ। मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना के दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

मार्च का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक महानंद प्रसाद ने चैती पीपर में बालू माफियाओं द्वारा की गई हिंसक घटना को अत्यंत चिंताजनक बताया। उन्होंने मांग की है कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

महानंद प्रसाद ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पीड़ित परिवार को ही झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के बजाय पीड़ित पक्ष को परेशान किया गया, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

उन्होंने बालू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। प्रसाद ने प्रशासन से आग्रह किया कि पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे बिना किसी भय के न्याय की लड़ाई लड़ सकें। मार्च के दौरान वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि कानून का राज कायम रखना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आम लोगों का न्याय व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।