A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:भारतीय किसान यूनियन ने दस सूत्रीय मांगो का सौंपा ज्ञापन 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। किसानों को खाद, बीज, टेल तक पानी नहीं पहुंचने और अन्ना पशुओ की समस्या सहित दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर बारह नवंबर से जिला मुख्यालय स्थित गोल चबूतरे पर अनिश्चित कालीन धरना देने की घोषणा की।

भारतीय किसान यूनियन गैर राजनितिक के जिला अध्यक्ष शिवपूजन निषाद ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कुरारा में महीने के तीसरे बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस को कुरारा के बजाय जिला मुख्यालय में आयोजित किया जाए। टेल तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य सभी माईनर की सफाई कराई जाए, साथ ही सभी खाद की दूकानों पर रेटलिस्ट का बोर्ड लगाया जाए। इतना ही नहीं निशुल्क बीज किट पाने वाले किसानों की सूची सार्वजनिक की जाए।

Related Articles

किसान यूनियन ने मांग की है कि इस बार अतिवृष्टि के कारण बुण्देलखण्ड के लगभग सभी किसान प्रभावित हुए हैं जिनको फसल बीमा का लाभ दिलाया जाए। इतना ही नहीं क्षेत्र का किसान अन्ना गोवंश और वन गायों से परेशान है जिसका समाधान शीध्र कराया जाए। जबकि गौशाला में गायों के भूसा और चारा की व्यवस्था कराई जाए। किसान यूनियन ने सभी मांगों को बारह नवंबर तक पूरी करने अन्यथा जिला मुख्यालय स्थित गोल चबूतरा में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। इस दौरान पारस सैनी, शिवकरन मिश्रा,लक्ष्मी नारायण,रामविजय,भूपेंद्र सिंह भदौरिया सहित लगभग आधा सैकडा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Show More
Back to top button