A2Z सभी खबर सभी जिले की

एक लड़का का अपराह्न हुआ लालगंज थाना से धमकी के साथ

लालगंज थाना से एक लड़का का अपराह्न

    लालगंज, बस्ती। जनपद बस्ती से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,
    जिसमें एक युवक का अपहरण कर उसके
    साथ मारपीट और लूटपाट की गई।।।।

    पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक का नाम विकास सोनी है। उसका आरोप है कि 12 सितंबर 2025 की रात लगभग 9 बजे वह चौबाह गांव में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी के दौरान ही राकेश नामक व्यक्ति और उसके साथियों ने उसे किसी काम का बहाना बनाकर अपनी बोलेरो वाहन (नंबर UP 51 BA 8221 ) में बिठा लिया। पहले से ही वाहन में दो अज्ञात युवक मौजूद थे, जिनमें से एक का नाम चंदन निपाड़ बताया गया है। महादेवा पहुँचने के बाद आरोपियों ने विकास को शक के आधार पर पिस्तौल दिखाकर धमकाया और बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों ने उसकी आँखों पर पट्टी बांधकर उसे खलीलाबाद की ओर ले जाया। रास्ते में सुनसान जगह पर उसे पिस्तौल के बल पर वीडियो बनाकर डराया गया। इसमें दिखाया गया कि वह हथियार बेच रहा है। इसके बाद आरोपियों ने उससे दो अंगूठियाँ, सोने का कड़ा और ₹3,500 नगद लूट लिए। साथ ही उसका मोबाइल फोन छीनकर तीन किस्तों में ₹39,000 अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके अलावा उन्होंने उससे ₹2 लाख की और
    मांग की। पीड़ित ने कहा कि आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा और उसे जान से मार दिया जाएगा। काफी देर बाद आरोपियों ने विकास और उसके साथी को हाईवे पर फेंक दिया। किसी तरह विकास ने अपनी जान बचाई और पुलिस अधीक्षक के पास जाकर शिकायत की। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर न्याय की गुहार लगाई। विकास ने आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि आरोपियों ने उसकी जान से मारने की धमकी देकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। उसने पुलिस से अपील की है कि मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत गिरफ्तारी की जाए ताकि अन्य युवकों के साथ ऐसी घटनाएँ न हों। यह समाचार क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय प्रशासन पर अब कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का दबाव बढ़ गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।पीड़ितको सुरक्षा और न्याय दिलाने की दिशा में प्रशासन कार्य कर रहा है।
    अखंड भारत न्यूज संतोष कुमार
    जिला संवाददाता

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!