

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण
अकोला: हिवरखेड़ क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक द्वारा शादी का झांसा देकर महिला का बार-बार यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने हिवरखेड़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि जब उसकी उम्र 17 वर्ष थी, तभी से आरोपी युवक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। यह सिलसिला लगातार आज तक चलता रहा।
इस मामले में पुलिस ने कामिल अली साहब अली मीर साहब (27), निवासी मोसिनपुरा, हिवरखेड़, तहसील तेल्हारा के खिलाफ अपराध क्रमांक 464/469 बी दर्ज किया है।
पुलिस उपनिरीक्षक श्रीराम जाधव इस मामले की जांच कर रहे हैं।