

संभाग स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता 2025-26 हुई आयोजित –
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
सहनावली (भरतपुर)
संभाग स्तरीय टीम क्रीड़ा प्रतियोगिता सत्र 2025-26 उच्च प्राथमिक छात्र वर्ग 14 वर्षीय व 19 वर्षीय छात्रा वर्ग का आयोजन 04 से 09 अक्टूबर तक क्रीडा केंद्र राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय सहनावली भरतपुर में किया गया। मुख्य निर्णायक यदुवीर सिंह शारीरिक शिक्षक इन्दौली एवं निर्णायक गिरधारी गयाकुण्ड कामां को लगाया गया। जिसमे इन्द्रौली (कामवन) की छात्राओ ने पूरे कामां, और डीग जिले का नाम रोशन किया। जिसमें बॉलीबॉल में गोल्ड मेडल एवं 200 मीटर में उपविजेता (रजत मेडल) जीतकर नाम गौरी सैनी ने किया। 200 मीटर में उपविजेता (रजत मेडल),400 मीटर में उपविजेता (रजत मेडल), 800 मीटर में उपविजेता (रजत मेडल), 1500 मीटर में उपविजेता (रजत मेडल), 3000 मीटर वॉक में गोल्ड मेडल, त्रिकूद में गोल्ड मेडल प्राप्त किए गए है इस प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक यदुवीर सिंह और गिरधारी प्रजापत दल के साथ उपस्थित रहे।

