A2Z सभी खबर सभी जिले की

सोयाबीन का घोल मिलाकर बना रहे थे नकली पनीर, 100 किलो नष्ट कराया

कामां में रसद विभाग की कार्रवाई, डेयरी संचालक को थमाया नोटिस

सोयाबीन का घोल मिलाकर बना रहे थे नकली पनीर, 100 किलो नष्ट कराया

डीग जिले के कस्वा कामां में त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने कस्बे में एक पनीर डेयरी पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान डेयरी में बड़ी मात्रा में मिलावटी पनीर और दूध मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि केपी ड्रेन नहर के पास स्थित ओमवीर डेयरी में निरीक्षण के दौरान दूध में सोयाबीन का घोल मिलाकर नकली दूध और पनीर तैयार किया जा रहा था। मौके से करीब 100 किलो सोयाबीन घोल, 100 किलो मिलावटी पनीर और 500 लीटर मिलावटी दूध को नष्ट किया गया। डेयरी से पनीर व दूध के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भरतपुर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारी ने बताया कि डेयरी संचालक को धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है और भविष्य में मिलावटी उत्पाद तैयार न करने के निर्देश दिए गए हैं

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button