
” श्याम सुन्दर जायसवाल, वाराणसी उत्तर प्रदेश”
वाराणसी जिले के लोहता थाना क्षेत्र के वहां धमहापुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक शादी वाले घर को निशाना बना डाला घर के अंदर रखे लाखों रूपए नकद और कीमती गहनों पर हाख साफ कर फरार हो गए, यह घटना सोमारु पटेल के घर की बताई जा रही है,जिनकी बेटी की शादी आगामी 16 नवंबर को होनी है, परिवार के अनुसार एक कमरे में 2 लाख 40 हजार रूपए नकद तथा सोने की चेन अंगूठी,मंगलसूत्र, कान की बाली, चांदी की करधनी और पायल बक्से में रखे हुए थे, वहीं दूसरे कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे बताया गया कि जिस कमरे में लोग सो रहे थे उसी कमरे में चाबी रखी हुई थी, चोरों ने पहले उसी कमरे से चाबी उठाई फिर ताला खोलकर कमरे से नकदी और गहने निकाल लिए, घटना की सूचना मिलते ही एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा तथा थानाध्यक्ष लोहता निकिता सिंह पुलिस बल फाँरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की अधिकारियों ने बताया कि चोरी की इस वारदात का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा, ग्रामीणों ने बताया की क्षेत्र में लगाकर चोरी की घटनाएं बढ़ रही है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने संधिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है ,