A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, कोहराम

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, कोहराम

लालगंज, प्रतापगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों मे विवाहिता की मौत हो गयी। लीलापुर थाने के तिना चितरी निवासी सदाशिव चौरसिया की पत्नी ज्योती चौरसिया 23 ने शनिवार की देर शाम कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। विवाहिता की तबीयत बिगडने लगी तो परिजन उसे आननफानन में लेकर इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेण्टर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने ज्योती को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर लीलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया। मृतका की मां सुनीता की ओर से पुलिस को पीएम कराने के लिए तहरीर सौपी गयी। मृतका के पति सदाशिव के मुताबिक उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति इधर खराब थी। सदाशिव ने बताया कि दिल्ली में ज्योती का इलाज भी चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह का कहना है कि मृतका का शव पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्रभारी निरीक्षक ने यह भी कहा है कि अभी परिजनों ने कोई तहरीर नही दिया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!