बड़वारा न्यूज रिर्पोटर विक्रान्त निगम ग्राम रूपोंद में हेडफोन लगाकर ट्रेन की पटरी पार करना पड़ा महंगा, युवक के शरीर के हुए 2 टुकड़े बड़वारा। थाना बड़वारा के नजदीकी ग्राम रूपोंद स्टेशन में कल देर रात लगभग 11 बजे ट्रेन की पटरी पार करते समय युवक ट्रेन से कट गया। ग्राम वासियों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक कान में हेडफोन लगाया था और जब लाइन पार कर रहा था तब उसको ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी जिससे युवक का धड़ दो हिस्से में बट गया। युवक ग्राम रूपोंद निवासी दीपक पटेल पिता राम जी पटेल उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। बॉडी को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। बड़वारा थाना में पूरे मामले की जांच की कार्यवाही की जा रही है।