

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। बिवार थाना क्षेत्र के उमरी-इमिलिया मार्ग पर शनिवार को एक चलती लोडर गाड़ी अचानक आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण लोडर में आग भड़क उठी, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई।आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते लपटों ने पूरे लोडर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया।पुलिस के अनुसार घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और सभी लोग सुरक्षित हैं। आग पूरी तरह बुझा दी गई है। मामले में थाना पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। चालक की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।