
गिरिडीह: धनवार प्रखंड में हाल ही में मुखिया पर हुए हमले के विरोध में धनवार मुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गिरिडीह पुलिस अधीक्षक से मिला। संघ ने घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों पर हमला लोकतंत्र पर हमला है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग या असम्मानजनक व्यवहार किया जाता है, तो उस पर भी सख्त विभागीय कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।