मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :हजरत पठान शाह बाबा का तीन दिवसीय उर्स शुरू, चादरपोशी में उमडा अकीदतमंदों का जनसैलाब

हमीरपुर :हजरत पठान शाह बाबा का तीन दिवसीय उर्स शुरू, चादरपोशी में उमडा अकीदतमंदों का जनसैलाब
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कस्बे सहित क्षेत्र के विख्यात सूफी संत हजरत पठान शाह बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स बडी अकीदत और मोहब्बत के साथ शुरू हो गया। इलाही तालाब खिन्नी घाट स्थित हजरत पठान शाह बाबा के तीन दिवसीय उर्स में शुक्रवार बाद नमाज़ इशा बडी धूमधाम और अकीदत के साथ चादरपोशी की गई। मजार की चादर स्टेशन रोड स्थित हजरत रंगली पीरबाबा के आस्ताने से उठकर अपने परम्परागत मार्ग से होते हुए मजार पर पहुंची। जिसमें जगह जगह बाबा के अनुयायियों ने लंगर और शीतल पेय का इंतजाम किया। वहीं शनिवार सुबह मजार पर फातिहा और लंगर का आयोजन किया गया जिसमें हजारों बाबा पर अकीदत रखने वाले लोगों ने फातिहा में हिस्सा लेकर लंगर खाया । उर्स कमेटी और मोहल्ले के लोगों ने अधिक से अधिक लोगों से उर्स के सभी प्रोग्रामों में भाग लेने की अपील की है। जबकि रविवार को कुल की फातिहा और लंगर के साथ तीन दिवसीय उर्स का समापन होगा।इस दौरान अध्यक्ष सलीम बाबा,मुशीर, मुनव्वर, लाडले, बिल्ला, घनश्याम बाबा, करन,दीपू, महेश सहित मोहल्ले के युवाओं, महिलाओ और बच्चों का भरपूर सहयोग रहा।