A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :विद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट, शिक्षकों पर लापरवाही के आरोप

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा। कस्बे के छिमौली रोड स्थित कम्पोजिट विद्यालय (1-8) मा० काशी राम कालोनी में कक्षा 4 के छात्र प्रदीप कुमार और गोविंद सिंह के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान प्रदीप कुमार ने गोविंद सिंह के गले में पड़ा धागा पकड़कर गला दबाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद अध्यापक और अध्यापिकाओं ने न तो बीच-बचाव किया, न तो बच्चों को डांटा।

Related Articles

विद्यालय के कुछ बच्चों ने शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते, दिनभर मोबाइल फोन चलाते रहते हैं, गाना गाते हैं और तंबाकू-गुटखा का सेवन करते हैं। बच्चों का यह भी कहना है कि छुट्टी से कुछ मिनट पहले ही शिक्षक विद्यालय छोड़कर चले जाते हैं।

मामले को लेकर अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!