A2Z सभी खबर सभी जिले की

व्यापार महासंघ के तत्वावधान मे मेट्रो हॉस्पिटल निःशुल्क मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

 

व्यापार महासंघ के तत्वावधान मे मेट्रो हॉस्पिटल निःशुल्क मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

कामां – व्यापार महासंघ कामा द्वारा मेट्रो हॉस्पिटल की स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन बृजवासी होटल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करते हुए CI अनिल गौतम एवं अध्यक्ष कमल अरोड़ा द्वारा करवाया गया, उपरांत डॉक्टर्स का शाल दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह से स्वागत सम्मान करते हुए कार्यक्रम को गति प्रदान की।

Related Articles

कार्डियोलॉजी टीम डॉ नीरज जैन, कैंसर स्पेशलिस्ट टीम डॉ सुमंत गुप्ता, महिला परामर्श टीम डॉ विनीता खरब, आर्थोलॉजी टीम डॉ वैभव जैन, पेट संबंधी डॉ प्रिंस कुमार द्वारा सभी मरीजों के लिए उचित परामर्श सहित जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।

11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक उपलब्ध परामर्श सुविधा में मरीजों का तांता लगा रहा, अंतर्गत कुल 217 मरीज लाभान्वित हुए।

व्यापार महासंघ के रमेश मंगला और सतीश छाबड़ा ने बताया कि निःशुल्क मेडिकल कैंप के आयोजन के लिए व्यापार महासंघ की समस्त टीम ने धरातल स्तर पर पैंपलेट, माइक द्वारा अनाउंसमेंट रिक्शा चलवाकर, सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया का अभिन्न सहयोग मिला जिसके फलस्वरूप 2 घंटे के परामर्श समय को मरीजों की संख्या को देखते हुए बढ़ाना पड़ा।

इस अवसर पर रामशरण चेयरमैन, लालचंद सिंहल, पवन गुलाटी, खेमराज मातुकी वाले, भुवनेश कटारा, तिलक अरोड़ा, राजेश गुलाटी सहित समस्त व्यापारी भाईयों का प्रमुख सहयोग से सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!